Passport Kaise Banwayen | पासपोर्ट बनवाने का तरीका | How to Apply Passport in Hindi




आजकल पासपोर्ट बनवाना एक जरूरी हो गया है।  इसके लिए बहुत से लोगों को जानकारी  नहीं  है।  जानकारी के आभाव में बहुत से लोग बहुत सारा पैसा देकर पासपोर्ट बनवाते है।  हम आपको  बता रहे है पासपोर्ट बनवाने कैसे बनवाते है। 


पासपोर्ट बनवाने के दो  तरीके होते है ऑनलाइन व् ऑफलाइन। 
How to Apply Passport in Hindi
How to Apply Passport in Hindi


ऑफलाइन के लिए आपको पासपोर्ट केंद्र जाना होगा जो की जगह जगह बड़े शहरों में  बने होते है। इसमें ज्यादा समय लगता है।  अगर जल्दी से जल्दी पासपोर्ट बनवाना है तो आपको ऑनलाइन अप्लाई करना पड़ेगा। पासपोर्ट के भी दो प्रकार होते है एक तत्काल और दूसरा नोर्मल।   नार्मल पासपोर्ट अप्लाई करने के एक महीने में तैयार होता है और इसका चार्ज भी लगभग १५०० रूपये होता है।  दूसरे तत्काल पासपोर्ट बनने में ७ से २१ दिन का समय लगता है, और तत्काल का चार्ज होता है लगभग ३५०० रूपये। 
Passport Kaise Banwayen
Passport Kaise Banwayen
ये ३६ पेज का होता है।  ६० पेज का चार्ज कुछ ज्यादा होता है।  निचे दिए गए तरीके को फॉलो कीजिये और कुछ ही समय  में आपका पासपोर्ट तैयार हो जायेगा। सबसे पहले आप गूगल ओपन कीजिये और उसमे टाइप कीजिये पासपोर्ट passport ) आपके सामने साइट आएगी   passport india.gov.in , इस पर क्लिक कीजिये आपके सामने पासपोर्ट की साइट खुल जाएगी।  अब आपको रजिस्टर करना होगा  register now बटन पर क्लिक कीजिये। इस पर क्लिक करने पर आपसे पूछा जायेगा आपका नजदीकी पासपोर्ट केंद्र ऑफिस चुनिए। इसमें दिए गए कॉलम को भरिये , date of birth , login id, password आदि भरिये submit कीजिये।  आप जैसे ही submit  करेंगे तो आपके ईमेल पर एक conformation Email आ जायेगा।  इस Email mein लिंक को क्लिक करने पर ये activate हो जायेगा। इसमें आपसे ईमेल आईडी पूछेगा , और एक और सन्देश दोबारा आएगा की क्या आपका activation सफल हो गया है।  आप अपने आईडी पासवर्ड से login दोबारा भी कर  सकते है । आपसे पूछा जायेगा की apply for fresh passport .  पर क्लिक कीजिये।  उसके बाद नार्मल ३६ पेज फॉर डिटेल आपको भरने होंगे। जन्म तिथि, फोन नम्बर, अड्रेस पता  आदि परिवारिक जानकारिया सही सही भरनी होगी। आपने कभी अप्लाई किया या नहीं पूछा जायेगा। कुछ आसान से प्रश्न पूछे जायेंगे। लास्ट में आपकी डिटेल आपको दिखाई जाएगी जो आपने भरी है। चेक करना कहीं गलत तो नहीं है।  अब नेक्स्ट करना ,next  करने पर अपना registration डालिये और sms के लिए एक्टिवटे करना चाहते है की हमारा status क्या है, ये जानकारी चाहते है तो इसपर भी क्लिक कर दी जिए।  इसका चार्ज कुछ ज्यादा है। अब सेव करके इसको submit कीजिये।  अब हम फाइनली फार्म सबमिट करेंगे।
पासपोर्ट बनवाने का तरीका
पासपोर्ट बनवाने का तरीका
अब हमारी एप्लीकेशन सबमिट हो गई है। आपको एक रजिस्टेशन  नंबर दिया जायेगा।  अब आपको एक अपॉइटमेंट  स्ड्युल फिक्स करना होगा। जिसमे हमको एक डेट फिक्स करनी होगी जिस दिन आप  अपने पासपोर्ट केंद्र के अधिकारी को जाकर अपने डोकोमेँट्स चेक कराने होंगे। इसके लिए आपको pay and schedule appartment पर क्लिक करना होगा।  यहां पर क्लिक करने पर आपको दो ऑफसन दिए होंगे। एक ऑनलाइन पेमेंट करना और दूसरा चलान में जमा करना होगा। बेहतर होगा  आप ऑनलाइन पेमेंट कर दीजिये। इसके लिए आप नेक्स्ट कीजिये।  बैंक से अपनी पेमेंट कीजिये। पेमेंट के बाद ओप्सन्स आएंगे जिसमे अप्पोइटमेंट की डेट और समय दिया होगा।  आप डेट और समय सलेक्ट कर लीजिये। इसके बाद आपके पास एक प्रिंटआउट  आएगा जिसमे आपका मिलने का एड्रेस  दिन व् समय दिया गया होगा। उस दिन आपको जाना होगा पासपोर्ट केंद्र पर अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट लेकर।

केंद्र पर आपके डाक्यूमेंट्स को चेक किया जायेगा।  वहां पर आपको जो नम्बर दिया गया है उससे  बुलाया जायेगा।  आपको टोकन नम्बर दिया जायेगा। आपकी सिक्योरिटी चेक की जाएगी। आपके सारे डाक्यूमेंट्स चेक किये जायेंगे, सिग्नेचर ,फिंगर प्रिंट्स लिए जायेंगे। वहां के अधिकारी के हाथ में है की आपकी पुलिस वेरिफिकेशन करायी जाये या नहीं।  वैसे पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होती है। वहां पर आपको एक प्रिंटआउट दिया जायेगा जिसे लेकर आप घर आजायेंगे।  २ से ४ दिन के अंदर आपकी पुलिस वेरिफिकेशन होगी।  कहीं आपका क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है।  अगर पुलिस वाले करप्ट है तो आपसे पैसे वैसे भी लेंगे।  अब कुछ ही दिनों में पासपोर्ट आपके घर आ जायेगा।  


हमारा ख्याल है इतनी जानकारी होने के बाद आप एजेंट के चककरों से बच जाएंगे।  

YOU MAY ALSO LIKE


Power and Memory Enhancement





शिष्टाचार की बातें
अदरक के लाभ



भारतीय नौजवानों जागो पासपोर्ट बनवाने का तरीका

Microsoft Headquarters Employees

1 comment:

All time Hot