Computer Shiksha Ka Mahatav | कंप्यूटर शिक्षा का महत्व | Importance of Computer Education in Hindi




आधुनिक जीवन  में computer का विशेष महत्व है। जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है।  आज के आधुनिक जीवन में मनुष्य जन जन के सम्पर्क में कंप्यूटर की वजह से है।  अगर आज कोई व्यक्ति कंप्यूटर चलाना जनता है तो वह अपने बिजनस, रोजगार को काफी हद तक फैला सकता है।  आज गणना का कार्य सिर्फ कंप्यूटर की मदद से ही संभव है।  इंटरनेट की दुनिया से जुड़कर वर्ल्ड में किसी से भी सम्पर्क कर सकता है।  आज व्यापार में जितने गति से प्रगति हो रही है वो कंप्यूटर से ही सम्भव है। 
 
Importance of Computer Education in Hindi
Importance of Computer Education in Hindi
आज किसी भी कार्यालय में छोटे से कलर्क के पद के लिए भी कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत जरूरी है।  आज ट्रेनों के चलने में , मशीनो में , जेट प्लेन की उड़न , बैंकों में व्यापार  आदि को सम्भालना  कंप्यूटर के बिना संभव नहीं है।  कंप्यूटर का योगदान मनोरंजन के क्षेत्र में भी विशेष है।  उद्योगो में भी कंप्यूटर विशेष  क्रांति लेकर आया जिससे समाज का चेहरा ही बदल गया है। computer भंडारण और डेटा प्रबंधन के लिए सबसे बढ़िया साधन है।  शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर  का बड़ा योगदान है। ये शिक्षा का एक अच्छा स्रोत है।  आज हर स्कूल व् कॉलेज में कंप्यूटर लैब है।  कम्यूटर के माध्यम से अध्यापकों को भी छात्रों को पढने में सहायता मिलती है। इंटरनेट सूचनाओ का एक सागर है। 
 
Computer Shiksha Ka Mahatav
Computer Shiksha Ka Mahatav
जिससे छात्रों के ज्ञान में अद्भुत वृध्दि हो रही है।  विद्यार्थी पाठ्यक्रम के अलावा अन्य विशेष जानकारिया हासिल  करने में भी सक्षम होगा।     कई बार युवाओ को किसी पाठ्यक्रम डिग्री कोर्स आदि के लिए जिसमे की वे रूचि रखते है। लेकिन  वो स्थान  जो की उनके निवास क्षेत्र का काफी दूर होता है, वहां जाने  में असमर्थ है तो दूरस्थ शिक्षा की शुरुआत ऐसी समस्याओं का हल है।  ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम जो की कंप्यूटर के द्वारा  होता है , काफी सस्ता व् दुरी की परेशानी को हल करता है।  
 
कंप्यूटर शिक्षा का महत्व
कंप्यूटर शिक्षा का महत्व

हालाँकि कंप्यूटर की शिक्षा का लाभ ज्यादा है , लेकिन कंप्यूटर शिक्षा के ज्यादा प्रयोग से सावधानी भी जरूरी है।  इसके ज्यादा उपयोग के  नुकसान भी है।  आज हम कैलकुलेटर व् सॉफ्टवेयर के ज्यादा इस्तेमाल से हमारी दिमागी क्षमता , स्वय की गणितीय क्षमता को प्रभावित  कर रहे है।  सरल शब्दों में कह सकते है की हमे आलसी बनाने में भी कंप्यूटर का योगदान है। 


YOU MAY ALSO LIKE


Power and Memory Enhancement





शिष्टाचार की बातें
अदरक के लाभ



भारतीय नौजवानों जागो पासपोर्ट बनवाने का तरीका

Microsoft Headquarters Employees

No comments:

Post a Comment

All time Hot