Mantra Shakti | मंत्र शक्ति का उदाहरण | Power of Spells


परमहंस योगानंद जी महाराज ने ओमकार मंत्र की उपासना की हुई थी।  ओमकार मंत्र की उपासना करके परमहंस योगानंद जी अमेरिका गए।  परमहंस योगानंद जी ओम का चिंतन करके आत्ममस्ती में रहते थे।  उनका मानना था की मेरा आत्मे और सबका आत्मा एक ही है , सभी के हृदय में मेरा परमात्मा बसा हुआ है , ऐसा भाव रखकर वे लोगों को प्रेम भरी निगाहों से निहारते थे।  तो उनके ऐसे भावों के कारण लोगों में प्रेम ,उल्लाहस आने लगता, और हिम्मत आने लगती।  लोग उनके शिष्य बनजाते।  
Power of Spells
Power of Spells

एक बार मिलिट्री के लोगों ने परमहंस जी से कहा - महाराज आपके पास बैठने से ही हमारे मन में आनंद आने लगता है।  आप कहते है की हमे भगवन की भक्ति करनी चाहिए , सभी में परमात्मा को देखना चाहिए किन्तु हम तो ठहरे फौजी, हम युद्ध में सफल हो सकें, हमें तो ऐसी शक्ति चाहिए। 
Mantra Shakti
Mantra Shakti
इसपर  योगानंद जी न कहा  --कि लोगों के हथियारों से हमारे ओम की शक्ति ज्यादा है। 
फौजियों ने कहा की महाराज हम इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखना चाहते है।  
मंत्र शक्ति का उदाहरण
मंत्र शक्ति का उदाहरण
परमहंस जी ने कहा --ठीक है , चलो प्रत्यक्ष अनुभव करा देता है।  और वो अधिकारीयों , कमांडर  व् अन्य लोगों के साथ वहां गए ,जिस स्थान पर अभी नया पुल बनकर तैयार हुआ था।  परमहंस जी ने कहा -- यह पुल आप लोगों ने बनाया है , अगर इसको तोडना हो तो आपको कई मशीनो, हथियारों या तोपो की आवश्यकता  पड़ेगी।  लेकिंग मैं  काफी दूर रह कर भी इस पुल को बिना किसी मशीनी सहायता अपने ओम की पवित्र शक्ति से गिरा सकता हू।

लोगों को ऐसा सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ , और कहा की ऐसा करके दिखाए।
योगानंद परमहंस जी उस पुल से काफी दूर चले गए और आत्मचिंतन करते हुए ध्यानस्थ हो गए।  ओमकार का जप करके भूमध्य में ओम की शक्ति को केंद्रित करके उन्होंने अपने दोनों हाथों  को उठाया और बलपूर्वक कुछ तोड़ने की मुद्रा  में हाथों को झटका दिया तो ये क्या सप्ताह पूर्व बना वो भारी भरकम पुल झट से टूट गया।  

मिलिट्री के लोगो ने आश्चर्य से मंत्र शक्ति का ये चमत्कार देखा। 

ये था मंत्र शक्ति का महा अनुभव।


YOU MAY ALSO LIKE


Power and Memory Enhancement





शिष्टाचार की बातें
अदरक के लाभ



भारतीय नौजवानों जागो पासपोर्ट बनवाने का तरीका

मंत्र शक्ति का उदाहरण

Mantra Vigyan | मन्त्र विज्ञान | Spells Science




मन को मनन करने की शक्ति या एकाग्रता प्राप्त करके जप के द्वारा सभी भयों का नाश करके पूरी तरह रक्षा करने वाले शब्दों को मंत्र कहते है।  अर्थार्थ मनन करने पर जो रक्षा करे उसे मंत्र कहते है।  जो शब्दों का समूह या कोई शब्द विशेष जपने पर मन को एकाग्र करे और प्राण रक्षा के साथ साथ अभीष्ट फल प्रदान करें वे मंत्र होते है।  
 
Spells Science
Spells Science
मंत्र शब्द संस्कृत भाषा से है।  संस्कृत के आधार पर मंत्र शब्द का अर्थ सोचना, धारणा करना , समझना व् चाहना  होता है।  मन्त्र जप हमारे यहां सर्वसामान्य है।  मन में कहने की प्रणाली दीर्घकाल से चली आ रही है।  केवल हिन्दुओ में ही नहीं वरन बौध्द, जैन , सिक्ख आदि सभी धर्मों में मंत्र जप किया जाता है।  मुस्लिम भाई भी तस्बियां घुमाते है।
 
मन्त्र विज्ञान
मन्त्र विज्ञान

सही अर्थ में मंत्र जप का उद्देश्य अपने इष्ट को स्मरण करना है।  श्रीरामचरित्र मानस में नवधा भक्ति का जिकर भी आता है।  इसमें रामजी शबरी को कहते है की 'मंत्र जप मम दृढ विस्वास , पंचम भक्ति सो वेद प्रकासा अर्थार्थ  मंत्र जप और मुझमे पक्का विश्वास रखो।  
 
Kendron Par Mantra ka Prabhav
Kendron Par Mantra ka Prabhav

 भगवन श्रीकृष्ण जी ने  गीता के १० वें अध्याय के २५ वें श्लोक में 'जपयज्ञ' को अपनी विभूति बताया है।  जपयज्ञ सब के लिए आसान है।  इसमें कोई ज्यादा खर्च नही , कोई कठोर नियम नही।  यह जब चाहो तब किया जा सकता है।


केन्द्रो पर मंत्र प्रभाव
केन्द्रो पर मंत्र प्रभाव
केन्द्रो पर मंत्र प्रभाव

हमारे शरीर में ७ केंद्र होते है।  उनमे से नीचे के में घृणा , ईर्ष्या, भय, स्पर्धा , काम आदि होते है।  लेकिन मंत्र जप के प्रभाव से जपने वाले का भय निर्भयता में , घृणा प्रेम में  और काम राम में बदल  जाता है।  
Mantra Vigyan
Mantra Vigyan

प्रथम केंद्र मूलाधार होता है।

दूसरा स्वाधिष्ठान केंद्र होता है इसमें चिंता निश्चिंता में बदलती है।  तीसरा केंद्र मणिपुर  है।  जिससे रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ती है।  क्षमा शक्ति विकसित होती है।  


सात बार ओम या हरिओम मंत्र का गुंजन करने से मूलाधार केंद्र में स्पंदन होता है जिससे रोगो के कीटाणु नष्ट होते है।  क्रोध के हमारी जीवनी शक्ति का नाश होता है।  वैज्ञानिकों का कहना है की यदि एक घंटे तक क्रोध करनेवाले व्यक्ति के श्वासों के कण इकट्ठे करके अगर इंजेक्शन बनाया जाये तो उस इंजेक्शन से २० लोगो को मारा जा सकता है। 


यदि एक घंटे के क्रोध से २० लोगो की मृत्यु हो सकती है  तो एक घंटे के हरिनाम कीर्तन से असंख्यों लोगों को आनंद व् मन की शांति मिलती है।  मंत्र शक्ति में  आश्चर्य नही तो क्या है।
मंत्रशक्ति के द्वारा ये सब संभव है।   



YOU MAY ALSO LIKE


Power and Memory Enhancement





शिष्टाचार की बातें
अदरक के लाभ



भारतीय नौजवानों जागो पासपोर्ट बनवाने का तरीका

Microsoft Headquarters Employees

Computer Shiksha Ka Mahatav | कंप्यूटर शिक्षा का महत्व | Importance of Computer Education in Hindi




आधुनिक जीवन  में computer का विशेष महत्व है। जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है।  आज के आधुनिक जीवन में मनुष्य जन जन के सम्पर्क में कंप्यूटर की वजह से है।  अगर आज कोई व्यक्ति कंप्यूटर चलाना जनता है तो वह अपने बिजनस, रोजगार को काफी हद तक फैला सकता है।  आज गणना का कार्य सिर्फ कंप्यूटर की मदद से ही संभव है।  इंटरनेट की दुनिया से जुड़कर वर्ल्ड में किसी से भी सम्पर्क कर सकता है।  आज व्यापार में जितने गति से प्रगति हो रही है वो कंप्यूटर से ही सम्भव है। 
 
Importance of Computer Education in Hindi
Importance of Computer Education in Hindi
आज किसी भी कार्यालय में छोटे से कलर्क के पद के लिए भी कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत जरूरी है।  आज ट्रेनों के चलने में , मशीनो में , जेट प्लेन की उड़न , बैंकों में व्यापार  आदि को सम्भालना  कंप्यूटर के बिना संभव नहीं है।  कंप्यूटर का योगदान मनोरंजन के क्षेत्र में भी विशेष है।  उद्योगो में भी कंप्यूटर विशेष  क्रांति लेकर आया जिससे समाज का चेहरा ही बदल गया है। computer भंडारण और डेटा प्रबंधन के लिए सबसे बढ़िया साधन है।  शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर  का बड़ा योगदान है। ये शिक्षा का एक अच्छा स्रोत है।  आज हर स्कूल व् कॉलेज में कंप्यूटर लैब है।  कम्यूटर के माध्यम से अध्यापकों को भी छात्रों को पढने में सहायता मिलती है। इंटरनेट सूचनाओ का एक सागर है। 
 
Computer Shiksha Ka Mahatav
Computer Shiksha Ka Mahatav
जिससे छात्रों के ज्ञान में अद्भुत वृध्दि हो रही है।  विद्यार्थी पाठ्यक्रम के अलावा अन्य विशेष जानकारिया हासिल  करने में भी सक्षम होगा।     कई बार युवाओ को किसी पाठ्यक्रम डिग्री कोर्स आदि के लिए जिसमे की वे रूचि रखते है। लेकिन  वो स्थान  जो की उनके निवास क्षेत्र का काफी दूर होता है, वहां जाने  में असमर्थ है तो दूरस्थ शिक्षा की शुरुआत ऐसी समस्याओं का हल है।  ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम जो की कंप्यूटर के द्वारा  होता है , काफी सस्ता व् दुरी की परेशानी को हल करता है।  
 
कंप्यूटर शिक्षा का महत्व
कंप्यूटर शिक्षा का महत्व

हालाँकि कंप्यूटर की शिक्षा का लाभ ज्यादा है , लेकिन कंप्यूटर शिक्षा के ज्यादा प्रयोग से सावधानी भी जरूरी है।  इसके ज्यादा उपयोग के  नुकसान भी है।  आज हम कैलकुलेटर व् सॉफ्टवेयर के ज्यादा इस्तेमाल से हमारी दिमागी क्षमता , स्वय की गणितीय क्षमता को प्रभावित  कर रहे है।  सरल शब्दों में कह सकते है की हमे आलसी बनाने में भी कंप्यूटर का योगदान है। 


YOU MAY ALSO LIKE


Power and Memory Enhancement





शिष्टाचार की बातें
अदरक के लाभ



भारतीय नौजवानों जागो पासपोर्ट बनवाने का तरीका

Microsoft Headquarters Employees

Passport Kaise Banwayen | पासपोर्ट बनवाने का तरीका | How to Apply Passport in Hindi




आजकल पासपोर्ट बनवाना एक जरूरी हो गया है।  इसके लिए बहुत से लोगों को जानकारी  नहीं  है।  जानकारी के आभाव में बहुत से लोग बहुत सारा पैसा देकर पासपोर्ट बनवाते है।  हम आपको  बता रहे है पासपोर्ट बनवाने कैसे बनवाते है। 


पासपोर्ट बनवाने के दो  तरीके होते है ऑनलाइन व् ऑफलाइन। 
How to Apply Passport in Hindi
How to Apply Passport in Hindi


ऑफलाइन के लिए आपको पासपोर्ट केंद्र जाना होगा जो की जगह जगह बड़े शहरों में  बने होते है। इसमें ज्यादा समय लगता है।  अगर जल्दी से जल्दी पासपोर्ट बनवाना है तो आपको ऑनलाइन अप्लाई करना पड़ेगा। पासपोर्ट के भी दो प्रकार होते है एक तत्काल और दूसरा नोर्मल।   नार्मल पासपोर्ट अप्लाई करने के एक महीने में तैयार होता है और इसका चार्ज भी लगभग १५०० रूपये होता है।  दूसरे तत्काल पासपोर्ट बनने में ७ से २१ दिन का समय लगता है, और तत्काल का चार्ज होता है लगभग ३५०० रूपये। 
Passport Kaise Banwayen
Passport Kaise Banwayen
ये ३६ पेज का होता है।  ६० पेज का चार्ज कुछ ज्यादा होता है।  निचे दिए गए तरीके को फॉलो कीजिये और कुछ ही समय  में आपका पासपोर्ट तैयार हो जायेगा। सबसे पहले आप गूगल ओपन कीजिये और उसमे टाइप कीजिये पासपोर्ट passport ) आपके सामने साइट आएगी   passport india.gov.in , इस पर क्लिक कीजिये आपके सामने पासपोर्ट की साइट खुल जाएगी।  अब आपको रजिस्टर करना होगा  register now बटन पर क्लिक कीजिये। इस पर क्लिक करने पर आपसे पूछा जायेगा आपका नजदीकी पासपोर्ट केंद्र ऑफिस चुनिए। इसमें दिए गए कॉलम को भरिये , date of birth , login id, password आदि भरिये submit कीजिये।  आप जैसे ही submit  करेंगे तो आपके ईमेल पर एक conformation Email आ जायेगा।  इस Email mein लिंक को क्लिक करने पर ये activate हो जायेगा। इसमें आपसे ईमेल आईडी पूछेगा , और एक और सन्देश दोबारा आएगा की क्या आपका activation सफल हो गया है।  आप अपने आईडी पासवर्ड से login दोबारा भी कर  सकते है । आपसे पूछा जायेगा की apply for fresh passport .  पर क्लिक कीजिये।  उसके बाद नार्मल ३६ पेज फॉर डिटेल आपको भरने होंगे। जन्म तिथि, फोन नम्बर, अड्रेस पता  आदि परिवारिक जानकारिया सही सही भरनी होगी। आपने कभी अप्लाई किया या नहीं पूछा जायेगा। कुछ आसान से प्रश्न पूछे जायेंगे। लास्ट में आपकी डिटेल आपको दिखाई जाएगी जो आपने भरी है। चेक करना कहीं गलत तो नहीं है।  अब नेक्स्ट करना ,next  करने पर अपना registration डालिये और sms के लिए एक्टिवटे करना चाहते है की हमारा status क्या है, ये जानकारी चाहते है तो इसपर भी क्लिक कर दी जिए।  इसका चार्ज कुछ ज्यादा है। अब सेव करके इसको submit कीजिये।  अब हम फाइनली फार्म सबमिट करेंगे।
पासपोर्ट बनवाने का तरीका
पासपोर्ट बनवाने का तरीका
अब हमारी एप्लीकेशन सबमिट हो गई है। आपको एक रजिस्टेशन  नंबर दिया जायेगा।  अब आपको एक अपॉइटमेंट  स्ड्युल फिक्स करना होगा। जिसमे हमको एक डेट फिक्स करनी होगी जिस दिन आप  अपने पासपोर्ट केंद्र के अधिकारी को जाकर अपने डोकोमेँट्स चेक कराने होंगे। इसके लिए आपको pay and schedule appartment पर क्लिक करना होगा।  यहां पर क्लिक करने पर आपको दो ऑफसन दिए होंगे। एक ऑनलाइन पेमेंट करना और दूसरा चलान में जमा करना होगा। बेहतर होगा  आप ऑनलाइन पेमेंट कर दीजिये। इसके लिए आप नेक्स्ट कीजिये।  बैंक से अपनी पेमेंट कीजिये। पेमेंट के बाद ओप्सन्स आएंगे जिसमे अप्पोइटमेंट की डेट और समय दिया होगा।  आप डेट और समय सलेक्ट कर लीजिये। इसके बाद आपके पास एक प्रिंटआउट  आएगा जिसमे आपका मिलने का एड्रेस  दिन व् समय दिया गया होगा। उस दिन आपको जाना होगा पासपोर्ट केंद्र पर अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट लेकर।

केंद्र पर आपके डाक्यूमेंट्स को चेक किया जायेगा।  वहां पर आपको जो नम्बर दिया गया है उससे  बुलाया जायेगा।  आपको टोकन नम्बर दिया जायेगा। आपकी सिक्योरिटी चेक की जाएगी। आपके सारे डाक्यूमेंट्स चेक किये जायेंगे, सिग्नेचर ,फिंगर प्रिंट्स लिए जायेंगे। वहां के अधिकारी के हाथ में है की आपकी पुलिस वेरिफिकेशन करायी जाये या नहीं।  वैसे पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होती है। वहां पर आपको एक प्रिंटआउट दिया जायेगा जिसे लेकर आप घर आजायेंगे।  २ से ४ दिन के अंदर आपकी पुलिस वेरिफिकेशन होगी।  कहीं आपका क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है।  अगर पुलिस वाले करप्ट है तो आपसे पैसे वैसे भी लेंगे।  अब कुछ ही दिनों में पासपोर्ट आपके घर आ जायेगा।  


हमारा ख्याल है इतनी जानकारी होने के बाद आप एजेंट के चककरों से बच जाएंगे।  

YOU MAY ALSO LIKE


Power and Memory Enhancement





शिष्टाचार की बातें
अदरक के लाभ



भारतीय नौजवानों जागो पासपोर्ट बनवाने का तरीका

Microsoft Headquarters Employees

All time Hot