Jaise Ko Taisa | जैसे को तैसा | Tit For Tats In Hindi




रामधन नाम का एक व्यापारी था।  वह बहुत सफल व्यापारी नहीं था।  एक बार उसको व्यापार में बहुत नुकशान हुआ , जिसमे उसकी सारी सम्पति चली गई। उसने सोचा कि क्यों   अलग अलग नगरो में घूम घूम कर व्यापार की सफलता के तरीके हांसिल किये जाये।  और वह  घर से निकल पड़ा।  उसके पास उसके पुरखों का एक लोहे का तराजू था , जिसे वह हमेशा साथ रखता था।  उसने वह तराजू  अपने नगर के ही एक व्योपारी  के पास गिरवी रख दिया व् उससे मिले धन को वो रस्ते के लिए लेकर चल पड़ा। अलग अलग नगरो में घूम कर अलग अलग इलाको के तरह तरह के व्यापार के तरीको व् अनुभवों का रामधन को ज्ञान हो गया था।  कुल मिलकर रामधन का अनुभव बहुत अच्छा रहा।  अब रामधन को लगा की अब उसको वापस लोटना चाहिए।
 
Jaise Ko Taisa
Jaise Ko Taisa

जल्द ही वह अपने कस्बे में पहुंच गया।  वह उसी व्यापारी के पास पहुंचा जहाँ वह अपना तराजू गिरवी रख कर गया था।  उसने उससे अपना तराजू वापस माँगा।  लेकिन उस व्यापारी के मन में लालच गया था और वह तराजू वापिस नहीं देना चाहता था।  उसने बहना बनाया कि अब मेरे पास वह तराजू  नहीं है।  दरअसल हमारे यहां पर चूहों की समस्या बहुत है।  चूहों  को जो भी समान मिलता है वे उसको नष्ट करदेते है।  तुम्हारा तराजू भी चूहों ने खा लिया है।
 
Tit For Tats In Hindi
Tit For Tats In Hindi

अब रामधन उस व्यापारी के हाव् भाव समझ गया था।  रामधन ने गहरी सांस लेकर कहा कि भाई अब आप कर भी क्या सकते है खैर कोई बात नहीं।  मैं भी थक गया हूँ  पास की नदी में स्नान कर लेता हु आप अपने बेटे को मेरे साथ भेज दें ताकि जब मै नदी में स्नान करू तो वो मेरे सपड़े व् समान की रखवाली कर सके।  व्यापारी ने अपने बेटे को रामधन साथ भेज दिया।  जब रामधन ने नदी में स्नान कर लिया तो उसने व्यापारी के बेटे को पास की एक गुफा में बहाने से अंदर बंद करके  अकेला ही  व्यापारी के पास पहुंचा।  रामधन को अकेला देखकर व्यापारी चौंका और रामधन से अपने बेटे के बारे में पूछा।  तो रामधन ने बताया कि मुझे आपके बेटे के लिए अफ़सोस है कि जब में स्नान कर रहा था तो एक बड़ी चिड़िया आई और आपके बेटे को पंजो में पकड़ कर ले गई और मैं  लाचार सा कुछ नही कर सका।  यह सुनकर व्यापारी रामधन पर बिगड़ा की ऐसा कैसे हो सकता है एक चिड़िया मेरे बेटे को उठाकर कैसे उड़ सकती है। मैं  पंचायत में तुम्हारी शिकायत करूंगा।  पंचायत बुलाई गई।  पंचायत में व्यापारी ने रामधन पर आरोप लगते हुए सारी बात बताई।   
जैसे को तैसा
जैसे को तैसा

सभी ने रामधन को डांटते हुआ खा की कैसे एक चिड़िया बच्चे को उठकर ले जा सकती है। तो रामधन ने भी खा की जैसे लोहे के तराजू को चूहे खा सकते है ,वैसे ही चिड़िया भी बच्चे को उठा कर ले जा सकती है। यह कहते हुआ रामधन ने पंचायत के सामने अपनी सारी कहानी बताई।  तो सब हंसने लगे और रामधन की तरफ देखने लगे।  रामधन शर्मिंदा होकर नीचे  की और देखने लगा।   और उसको अपनी गलती की अहसाह हुआ।  भरी पंचायत में सबने व्यापारी को रामधन का तराजू लौटने को कहा और माफ़ी मांगने को कहा व् रामधन को भी व्यापारी का बेटा लौटने का आदेश दिया।  व्यापारी को सबके सामने शर्मसार होना पड़ा।  इसलिए कहा गया है कि   जैसे को तैसा।



YOU MAY ALSO LIKE


Power and Memory Enhancement





शिष्टाचार की बातें
अदरक के लाभ



Software Developer View Company Reality Check

Microsoft Headquarters Employees

No comments:

Post a Comment

All time Hot